सकारात्मक राष्ट्रवाद के संदेश को जनता के बीच लेकर जाएंगे.गोपाल राय
दिल्ली.15 फरवरी( विश्व वार्ता) आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने शनिवार को बताया कि अब हम पार्टी के सकारात्मक राष्ट्रवाद के संदेश को जनता के बीच लेकर जाएंगे।रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह के बाद दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है।
गोपाल राय ने बताया नफरत और विभाजनकारी राजनीति पर आधारित भाजपा के राष्ट्रवाद को चुनौती देंगे। हमारे राष्ट्र निर्माण अभियान में शामिल होने के लिए लोग 9871010101 पर मिस्ड कॉल कर रहे हैं। एक बार बड़े स्तर पर वॉलेंटियर्स की नियुक्त और ट्रेनिंग हो जाएं, उसके बाद आप देशभर में निकाय चुनाव लड़ेगी। फिलहाल, हम मध्य प्रदेश और गुजरात में आगामी स्थानीय निकायों के चुनाव पर फोकस कर रहे हैं।