आज हारने पर आगे कोई मौका नहीं
दिल्ली 6 नवंबर (विश्ववार्ता): आईपीएल के 13वें सीजन के एलिमिनेटर में शुक्रवार को अबु धाबी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला होगा. कठिन चुनौतियों से पार पाकर प्ले ऑफ में जगह बनाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद टीम के हौसले बुलंद हैं. यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा.
एलिमिनेटर मुकाबले में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम 8 नवंबर को क्वालिफार-2 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) से भिड़ेगी. यानी क्वालिफायर-2 जीतकर टीम फाइनल में उतरेगी, जहां उसका सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा. फाइनल 10 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा.























