
चंडीगढ़, 3 अप्रैल (विश्व वार्ता) पीएम नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में केंद्रीय जांच ब्यूरो के डायमंड जुबली समारोह का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सीबीआई के सर्वश्रेष्ठ जांच अधिकारियों और स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों के लिए एक समारोह आयोजित किया जाएगा।
जिसमें प्रधानमंत्री पुरस्कार विजेताओं को पदक प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री शिलांग, पुणे और नागपुर में सीबीआई के नवनिर्मित कार्यालय परिसरों का भी वर्चुअली उद्घाटन करेंगे।
पीएम सीबीआई के ट्विटर हैंडल को लॉन्च करेंगे। वह सीबीआई के डायमंड जुबली सेलिब्रेशन के अवसर पर तैयार किए गए डाक टिकट और सिक्का को जारी करेंगे। सीबीआई की स्थापना 1 अप्रैल 1963 को भारत सरकार के गृह मंत्रालय के एक संकल्प द्वारा की गई थी।























