
आज से बदलेगा पंजाब हरियाणा का मौसम
सूबे मे पिछले 24 घंटो मे पारा 40 के पार पहुंचा
चंडीगढ़ 16 अप्रैल (विश्व वार्ता) देश मे सूर्य देवता आग बरसा रहा है लगातार कई दिन से पारा एक साथ बढने से आम जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में आज से 19 अप्रैल तक गरज और चमक के साथ बारिश के आसार हैं। 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चल सकती है। 3 दिन येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसका अर्थ है कि मौसमी बदलाव को लेकर सजग रहना होगा। पंजाब के जिलों में अप्रैल में अधिकतम तापमान औसतन 37 डिग्री होता है, लेकिन इस बार इससे ज्यादा गर्मी पड़ रही है।
पंजाब और हरियाणा राज्यो में लगातार तीन दिनों से गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। पंजाब में पिछले 24 घंटो मे पांच जिलों पटियाला, पठानकोट, होशियारपुर, फिरोजपुर, फतेहगढ़ साहिब में अधिकतम तापमान 40 से पार हो गया, जबकि बरनाला में भी तापमान 41 डिग्री से पार रहा।























