आज लगने वाले सूर्य ग्रहण का देश के लोगों पर शुभ- अशुभ का प्रभाव नहीं
जैतो,14 दिसम्बर (रघुनंदन पराशर) इस साल 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है।यह खग्रास सूर्यग्रहण मार्गशीर्ष अमावस सोमवार 14 दिसम्बर, 2020 को भारतीय समयानुसार 19.03 बजे शुरू होगा और 15 दिसम्बर को 23.03 बजे समाप्त होगा। यह ग्रहण मध्य तथा दक्षिणी अमरीका, आफ्रीका के दक्षिणी देश नाम्बिया, साउथ अफ्रीका, अंगोला, बोत्सवना, प्रशान्त तथा हिन्द महासागर में दिखाई देगा लेकिन यह ग्रहण भारत में नज़र नहीं आएगा। इस बीच ही पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि भारत में यह ग्रहण धार्मिक दृष्टिकोण से मान्य नही है जिस वजह से इसका सूतक नही लगेगा और न ही इसके लिए किसी भी प्रकार का यम नियम करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह ग्रहण किसी भी राशि को शुभ व अशुभ रूप से प्रभावित नही करेगा। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में लिखा है कि जिस देश में ग्रहण दिखाई नहीं देता है,उस देश में इसका किसी भी प्रकार का धार्मिक महत्व और ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता है।






















