आज मजदूर दिवस पर जनता को एलपीजी पर बडी राहत
इतने रूपये कम हुए कमर्शियल सिलेंडर के दाम
चंडीगढ़, 1 मई (विश्ववार्ता) 1 मई को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के भाव में कटौती की गई है। सिलेंडरों की कीमत में 171.50 रुपये की गिरावट आई है। हालांकि रसोई गैस के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
पिछले कुछ महीनों से एलपीजी के दामों में उथल-पुथल देखने को मिल रही है। मार्च में ही गैस सिलेंडरों के भाव में 350.50 प्रति यूनिट का इजाफा किया गया था और अब गिरावट हुई हो। वहीं इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडर भी 50 रुपये महंगा हुआ था।
लेकिन घरेलू गैस उपभोक्ता खुश न हों। सिर्फ कमर्शियल गैस उपभोक्ता ही खुश हों। दरअसल, 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत घटा दी गई है। कमर्शियल सिलेंडर 171.50 रूपए सस्ता किया गया है। जिसके बाद अब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 2,028 रुपए की बजाय 1856.50 होगी।