
भारतीय शेयर बाजार में आज भी गिरावट का दौर जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स 433.13 अंक या 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ अपने 60 हजार के स्तर से नीचे आ गया। गुरुवार को सेंसेक्स 59,919.69 के स्तर पर बंद हुआ।


















