दिल्ली, 5 अक्तूबर (विश्ववार्ता):आईपीएल के 13वें सीजन के 19वें मुकाबले में सोमवार को दुबई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगे. दोनों टीमों ने तीन-तीन मुकाबले जीते हैं. अंक तालिका में बेहतर नेट रन रेट के आधार पर दिल्ली दूसरे और बेंगलुरु तीसरे स्थान पर है. यह मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा.
अब तक प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाली दो टीमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स जब यहां आमने-सामने होंगी, तो श्रेयस अय्यर की कुशल कप्तानी के सामने अनुभवी विराट कोहली की रणनीतिक चालों की भी परीक्षा होगी. आरसीबी और दिल्ली दोनों टीमें मजबूत नजर आ रही हैं और इन दोनों ने चार मैचों में 3-3 में जीत दर्ज की है.























