
आज प्रदेशभर के सरपंच कर रहे है चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री खट्टर के आवास का घेराव
हरियाणा की खट्टर सरकार अडी ई टेंडरिंग लागू करने पर
चंडीगढ़ 1 मार्च (विश्व वार्ता) हरियाणा प्रदेशभर से हजारों सरपंच आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के चंडीगढ आवास का घेराव करने के लिए निकलेंगे। सरपंच एसोसिएशन का कहना है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सरपंचों के प्रदर्शन को देखते हुए सरकार के साथ-साथ पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।
हरियाणा सरकार ई टेंडरिंग लागू करने पर अड़ी है। इसके विरोध में सरपंच बुधवार को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे। सोमवार को पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली और सरंपच एसोसिएशन बेनतीजा रहने पर अब गेंद सरकार के पाले में थी। इस पर मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साफ कर दिया कि सरकार ई टेंडरिंग मामले में पीछे हटने वाली नहीं है। पहले ई टेंडरिंग लागू करेंगे और इसमें खामियां मिलीं तो उन्हें दूर किया जाएगा।























