आज दिल्ली नगर निगम महापौर और उपमहापौर के लिए चुनाव
चंडीगढ़, 6 जनवरी (विश्व वार्ता) आज दिल्ली नगर निगम के सदन की पहली बैठक में मेयर, डिप्टी मेयर और स्थाई समिति के 6 सदस्यों का चुनाव होना है। पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी ने पार्षद शैली ओबेरॉय को मेयर प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में हैं। आज पहले एमसीडी के सभी नव निर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके तुरंत बाद बैलेट पेपर के जरिए मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।