

आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैच से पहले भारत को बडा झटका
सीरीज से बाहर हुए केएल राहुल
अब ये संभालेगें पूरी सीरिज मे भारत की कमान
चंडीगढ़, 9 जून (विश्ववार्ता) भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच शाम 7 बजे से दिल्ली में खेला जाएगा। इससे पहले भारत को बडा झटका लगा है। कप्तान केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ऋषभ पंत उनकी जगह पांचों मैच में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे।























