
आज दूसरे दिन का खेल जारी
भारत ने 2 विकेट खोकर 69 रन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का ऐतिहासिक खिताबी मुकाबला साउथैम्प्टन में खेला जा रहा है. मुकाबले में पहला दिन बारिश से पूरी तरह धुल गया था और आज दूसरे दिन का खेल जारी है.लंच तक भारत ने 2 विकेट खोकर 69 रन बनाए हैं. कप्तान विराट कोहली 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं और उनके साथ पुजारा भी जमे हैं. हालांकि पुजारा ने 24 गेंद खेलने के बाद अपना खाता नहीं खोला है.




















