
आईपीएल-2023 मे आज कोलकाता और हैदराबाद के बीच कांटे की टक्कर
चंडीगढ़ 14 अप्रैल (विश्व वार्ता) आईपीएल के 16वें सीजन का 19वां मुकाबले मे आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होगा। दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मुकाबले में शानदार तरीके से जीत दर्ज की थी।
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का अभी तक इस सीजन में काफी शानदार फॉर्म देखने को मिला है, जिसमें टीम ने अब तक खेले 3 में से 2 मैचों में जीत हासिल की है. टीम का नेट रनरेट इस समय 1.375 का है।
सनराइजर्स हैदराबाद टीम की बात की जाए तो उन्हें अपने शुरुआती 2 मुकाबलों में एकतरफा हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद टीम ने अपने तीसरे लीग मुकाबले में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से मात देने के साथ जीत का खाता खोलने में कामयाबी हासिल की थी. हैदराबाद टीम के नेट रनरेट को लेकर बात की जाए तो वह -1.502 का है।





















