
आईपीएल-2023 में बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक मुकाबले मे हराया
चंडीगढ़, 24 अप्रैल (विश्ववार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 32वां मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया।
बेंगलुरू में खेले गए पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर ने राजस्थान रॉयल्स को सात रन से हरा दिया है। 190 रन के लक्ष्य के जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 189 रन बनाए थे।





















