
अबु धाबी,26 अक्तूबर (विश्ववार्ता): आईपीएल के 13वें सीजन के 45वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 8 विकेट से हरा दिया। रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में छठवें नंबर पर पहुंच गई। प्ले-ऑफ के लिए रॉयल्स की उम्मीदें बरकरार हैं। वहीं, हार के बावजूद मुंबई टॉप पर काबिज है। स्टोक्स ने लीग में अपना दूसरा शतक लगाया। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें…
अबु धाबी में खेले गए मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में राजस्थान ने 18.2 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 196 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।





















