
आईपीएल मे गुजरात ने लखनऊ को दी मात
चंडीगढ़, 29 मार्च (विश्ववार्ता) आईपीएल मे देर रात मुकाबले मे गुजरात ने अपना पहला मैच 5 विकेट से जीत लिया। उसने दूसरी नई टीम लखनऊ को हराया। लखनऊ ने 159 रनों का टारगेट रखा था। हालांकि, गुजरात की ओर से तेवतिया और मिलर के बीच 34 गेंदों पर 60 रनों की साझेदारी ने लखनऊ से जीत छीन ली।





















