• Latest
  • Trending
अरविंद केजरीवाल से सीबीआई के पूछताछ के विरोध में दिल्ली से लेकर पंजाब तक आप नेताओं-कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

अरविंद केजरीवाल से सीबीआई के पूछताछ के विरोध में दिल्ली से लेकर पंजाब तक आप नेताओं-कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

4 years ago
Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

7 hours ago
ਜਾਗਤ ਜੋਤ ਸਤਿਕਾਰ ਸੋਧ ਐਕਟ ‘ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਭਲਕੇ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ ਗਠਿਤ ਮਾਹਿਰ ਕਮੇਟੀ ਨਾਲ ਕਰੇਗੀ ਮੁਲਾਕਾਤ

ਜਾਗਤ ਜੋਤ ਸਤਿਕਾਰ ਸੋਧ ਐਕਟ ‘ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਭਲਕੇ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ ਗਠਿਤ ਮਾਹਿਰ ਕਮੇਟੀ ਨਾਲ ਕਰੇਗੀ ਮੁਲਾਕਾਤ

7 hours ago
IPL 2027 Retention & Release List: ਟ੍ਰੈਵਿਸ ਹੈੱਡ ਅਤੇ ਮਿਸ਼ੇਲ ਸਟਾਰਕ ਸਮੇਤ ਕਈ ਵੱਡੇ ਖਿਡਾਰੀ ਬਾਹਰ

IPL 2027 Retention & Release List: ਟ੍ਰੈਵਿਸ ਹੈੱਡ ਅਤੇ ਮਿਸ਼ੇਲ ਸਟਾਰਕ ਸਮੇਤ ਕਈ ਵੱਡੇ ਖਿਡਾਰੀ ਬਾਹਰ

9 hours ago
ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਮਹਾਰਾਜ ਦਾ 650ਵਾਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਸ਼ਰਧਾ ਭਾਵਨਾ, ਸਤਿਕਾਰ ਅਤੇ ਸ਼ਾਨੋ-ਸ਼ੌਕਤ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ-ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਮਹਾਰਾਜ ਦਾ 650ਵਾਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਸ਼ਰਧਾ ਭਾਵਨਾ, ਸਤਿਕਾਰ ਅਤੇ ਸ਼ਾਨੋ-ਸ਼ੌਕਤ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ-ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

9 hours ago
ਦਿੱਲੀ ਵਾਸੀਆਂ ਲਈ ਰਾਹਤ! ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਦੇ ਪੱਧਰ ਵਿੱਚ ਕਮੀ ਆਉਣ ‘ਤੇ ਹਟਾਈਆਂ GRAP-3 ਪਾਬੰਦੀਆਂ

ਦਿੱਲੀ ਵਾਸੀਆਂ ਲਈ ਰਾਹਤ! ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਦੇ ਪੱਧਰ ਵਿੱਚ ਕਮੀ ਆਉਣ ‘ਤੇ ਹਟਾਈਆਂ GRAP-3 ਪਾਬੰਦੀਆਂ

9 hours ago
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋੜਵੰਦ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਲਈ ਵੱਡਾ ਫੈਸਲਾ, ‘ਨੋ ਕੈਸ਼, ਨੋ ਫਰਮਾਇਸ਼’ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ਤਹਿਤ 10 ਲੱਖ ਨਵੇਂ ਸਮਾਰਟ ਰਾਸ਼ਨ ਕਾਰਡ ਜਾਰੀ

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋੜਵੰਦ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਲਈ ਵੱਡਾ ਫੈਸਲਾ, ‘ਨੋ ਕੈਸ਼, ਨੋ ਫਰਮਾਇਸ਼’ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ਤਹਿਤ 10 ਲੱਖ ਨਵੇਂ ਸਮਾਰਟ ਰਾਸ਼ਨ ਕਾਰਡ ਜਾਰੀ

10 hours ago
Top 10 News : ਅੱਜ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

Top 10 News : ਅੱਜ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

10 hours ago
ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਵੱਲੋਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਯੂਨੀਅਨਾਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ, ਮੰਗਾਂ ਦੇ ਜਲਦ ਨਿਪਟਾਰੇ ਲਈ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ ਨਿਰਦੇਸ਼

ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਵੱਲੋਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਯੂਨੀਅਨਾਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ, ਮੰਗਾਂ ਦੇ ਜਲਦ ਨਿਪਟਾਰੇ ਲਈ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ ਨਿਰਦੇਸ਼

10 hours ago
ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਈ.ਟੀ.ਓ. ਵੱਲੋਂ ਪੀ.ਐੱਚ.ਡੀ. ਦੀ ਡਿਗਰੀ ਮੁਕੰਮਲ

ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਈ.ਟੀ.ਓ. ਵੱਲੋਂ ਪੀ.ਐੱਚ.ਡੀ. ਦੀ ਡਿਗਰੀ ਮੁਕੰਮਲ

10 hours ago
‘ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ’ਤੇ ਵਾਰ’ ਦਾ 301ਵਾਂ ਦਿਨ: ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 520 ਥਾਂਈਂ ਛਾਪੇਮਾਰੀ; 199 ਕਾਬੂ

‘ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ’ਤੇ ਵਾਰ’ ਦਾ 301ਵਾਂ ਦਿਨ: ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 520 ਥਾਂਈਂ ਛਾਪੇਮਾਰੀ; 199 ਕਾਬੂ

10 hours ago
ਪੀ.ਐਸ.ਪੀ.ਸੀ.ਐਲ. ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ 450 ਕਲਰਕਾਂ ਦੀ ਭਰਤੀ; 2500 ਅਪ੍ਰੈਂਟਿਸਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਤਕਨੀਕੀ ਸਿਖਲਾਈ: ਬਿਜਲੀ ਮੰਤਰੀ ਸੌਂਦ

ਪੀ.ਐਸ.ਪੀ.ਸੀ.ਐਲ. ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ 450 ਕਲਰਕਾਂ ਦੀ ਭਰਤੀ; 2500 ਅਪ੍ਰੈਂਟਿਸਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਤਕਨੀਕੀ ਸਿਖਲਾਈ: ਬਿਜਲੀ ਮੰਤਰੀ ਸੌਂਦ

10 hours ago
Quad Summit : ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਦੀ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਟਰੰਪ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ; ਮਨੀਲਾ ‘ਚ ‘ਕਵਾਡ’ ਆਗੂਆਂ ਦੀ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ

Quad Summit : ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਦੀ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਟਰੰਪ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ; ਮਨੀਲਾ ‘ਚ ‘ਕਵਾਡ’ ਆਗੂਆਂ ਦੀ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ

10 hours ago
Hindi News
English News
Wednesday, November 18, 2026
No Result
View All Result
12 °c
Chandigarh
19 ° Thu
20 ° Fri
20 ° Sat
19 ° Sun
Wishav Warta I (ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾ) I Latest Punjabi News I Breaking Punjab News I Top Headlines In Punjabi I Latest Punjabi News I Australian News in Punjabi I  Punjabi News Agency
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
No Result
View All Result
WishavWarta -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

अरविंद केजरीवाल से सीबीआई के पूछताछ के विरोध में दिल्ली से लेकर पंजाब तक आप नेताओं-कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

April 16, 2023
in हिन्दी न्यूज़

सीबीआई दफ्तर के सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे आप नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

आजादी के 75 साल के बाद भारत की राजधानी में एक ऐसी सरकार आई जिसने देश में एक उम्मीद पैदा की – अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी देश भर में फैल रही है इसलिए पीएम मोदी अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने की तैयारी में हैं – भगवंत मान

दिल्ली में कोई घोटाला नहीं हुआ है, हमने वही आबकारी नीति पंजाब में लागू की तो हमारा राजस्व करीब 41% बढ़ गया – भगवंत मान

चंडीगढ़ 16 अप्रैल (विश्व वार्ता)  सीबीआई द्वारा अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के लिए बुलाए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली और पंजाब सहित कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया और मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

कई जगहों पर पुलिस ने आप नेताओं को हिरासत में लिया और कई जगहों पर आप कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी किए गए जिसमें कई कार्यकर्ता और नेता जख्मी हो गए। सीबीआई दफ्तर के सामने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे आप नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया और कहीं अनजान जगह पर ले कर चली गई।

आजादी के 75 साल के बाद भारत की राजधानी में एक ऐसी सरकार आई जिसने देश में एक उम्मीद पैदा की – अरविंद केजरीवाल

सीबीआई दफ्तर जाने से पहले आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक महान देश है। 75 साल के बाद भारत की राजधानी में एक सरकार आई जिसने देश में एक उम्मीद पैदा की। पहली बार स्कूल अच्छे बनने लग गये है। गरीबों को अच्छा इलाज मिलने लग गया है।

दिल्ली की तरक़्क़ी को देखकर पूरे देश में एक उम्मीद उठी कि अगर दिल्ली का विकास हो सकता है तो बाक़ी राज्यों का भी ज़रूर हो सकता है। लेकिन कुछ लोग चाहते हैं कि भारत की तरक़्क़ी न हो। 75 साल तक इन्हीं ताक़तों ने भारत को पिछड़ा बनाकर रखा।

केजरीवाल ने कहा कि मैं उन राष्ट्रीय विरोधी ताक़तों को कहना चाहता हूँ कि अब भारत रुकेगा नहीं। अब लोग समझ चुके हैं। अब भारत तरक़्क़ी करेगा और आगे बढ़ेगा। ऐसी गीदड़भभकी से भारत के लोग नहीं डरने वाले हैं।

आम आदमी पार्टी देश भर में फैल रही है इसलिए पीएम मोदी अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने की तैयारी में हैं – भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीति की दिशा और दशा बदल दी। उन्होंने दिल्ली में बीजेपी को दो बार हराया। तीसरी बार एमसीडी में भी बीजेपी को हराया।

इन सब घटनाओं के पीछे यही कारण है कि हमारी पार्टी ईमानदार पार्टी है और इमानदारी से सरकार चलाती है। दिल्ली में ₹1 का कर्ज नहीं लिया। बिजली फ्री कर दी। मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल बनाए। दिल्ली का बजट पहले से तीन गुना बढ़ गया है। अगर दिल्ली में हमारी पार्टी ने कोई माफिया पाला होता तो यह बजट कभी नहीं बढ़ता।

पंजाब में हमारी सरकार बने 13 महीने हुए हैं। हमने पंजाब के अंदर 28000 नौकरियां दी। आज 82% घरों के बिजली के बिल जीरो आ रहे हैं। बिजली बोर्ड को भी सब्सिडी का सारा पैसा दे दिया गया है। 504 मोहल्ला क्लीनिक पंजाब में खुल चुके हैं। स्कूल ऑफ एमिनेंस खुल रहे हैं। यह सब तभी मुमकिन हुआ है जब पंजाब में एक ईमानदार सरकार आई। हमने सारा माफिया खत्म कर माफिया को जाने वाला पैसा पंजाब के खजाने में डाला है।

बीजेपी को यह बात बर्दाश्त नहीं हो रही कि थोड़े ही समय में आम आदमी पार्टी नेशनल पार्टी बन गई। दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य क्रांति प्रधानमंत्री मोदी से बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है। इसीलिए उन्होंने दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन दोनों को पकड़ कर जेल में डाल दिया।

उन्होंने कहा कि अब आम आदमी पार्टी देश भर में फैल रही है इसलिए यह लोग अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने की तैयारी कर रहे हैं। यह लोकतंत्र नहीं तानाशाही है। आज देश में दो शाह बैठे हैं। एक अमित शाह और दूसरा तानाशाह, जो रोज कोई न कोई नया फरमान जारी करते हैं।

हम हर रोज यह सोचते हैं कि देश को आगे कैसे लेकर जाए और बीजेपी वाले यह सोचते हैं कि विरोधियों को जेल कैसे भेजें। लेकिन ये लोग हमें जितना दबाने की कोशिश करेंगे हम  उतना ही ऊपर उठेंगे।

दिल्ली में कोई घोटाला नहीं हुआ है, हमने वही आबकारी नीति पंजाब में लागू की तो हमारा राजस्व करीब 41% बढ़ गया – भगवंत मान

भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली में कोई भी घोटाला नहीं हुआ है। यह सिर्फ घोटाले का इल्जाम लगा रहे हैं। जिस नीति में घोटाले की बात ये लोग कर रहे हैं, हमने वही नीति पंजाब में लागू की तो हमारा करीब 41% राजस्व बढ़ गया।

अरविंद केजरीवाल को देश के आम लोगों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य का अनोखा मॉडल प्रस्तुत करने की सजा दी जा रही है – संजय सिंह

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल को देश के आम लोगों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य का अनोखा मॉडल प्रस्तुत करने की सजा मिल रही है। लेकिन मैं भाजपा से कहना चाहता हूं कि केजरीवाल झुकेगा नहीं, हमेशा लड़ता रहेगा।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का देश को नंबर-वन बनाने का जो मिशन है वह मिशन जारी रहेगा। इस मिशन के लिए एक-एक कार्यकर्ता केजरीवाल जी के साथ खड़ा रहेगा।

मुद्दा भ्रष्टाचार की जांच करना नहीं बल्कि जांच एजेंसियों का सहारा लेकर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को खत्म करना है – राघव चड्ढा

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक मॉडल ऑफ गवर्नेंस दिया जिसमें सबको मुफ्त बिजली-पानी मुफ्त मिलता है और पावर कट भी नहीं होते। केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं दी एवं कई लोग कल्याणकारी स्कीम लेकर आएं।

अरविंद केजरीवाल दिल्ली में तीन बार बीजेपी को धूल चटाई। फिर पंजाब में धूल चटाई। अब पूरे देश में हमारी पार्टी का विस्तार हो रहा है। यह बात बीजेपी से हजम नहीं हो रही। इसीलिए बीजेपी ने ईडी-सीबीआई और अन्य एजेंसियों को आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए छोड़ दिया है।

यहां मुद्दा भ्रष्टाचार या घोटाले की जांच करना नहीं बल्कि जांच एजेंसियों का सहारा लेकर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को खत्म करना है। लेकिन बीजेपी भ्रम में है कि यह सब करने से आम आदमी पार्टी खत्म हो जाएगी। आज दिल्ली और देश का एक-एक नागरिक अरविंद केजरीवाल जी के साथ चट्टान की तरह खड़ा है। मैं बीजेपी को बताना चाहता हूं कि अरविंद केजरीवाल पर हाथ रखना बिजली के नंगी तार पर हाथ रखने जैसा है।

मैं बीजेपी को नसीहत देना चाहता हूं कि ईडी सीबीआई का प्रयोग उन लोगों पर करो जो इन रेड से डरते हों। आम आदमी पार्टी के लोग आंदोलन से जन्मे हुए लोग हैं। हम लोग कई बार जेल गए हैं इसलिए हम जेल से नहीं डरते।

Share196Tweet123SendSendShareScan

ਤੁਹਾਡੇ ਲਈ ਸਿਫ਼ਾਰਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

by Wishavwarta
April 15, 2024
0

  'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

by Wishavwarta
April 13, 2024
0

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन...

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

by Wishavwarta
April 11, 2024
0

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत चंडीगढ़, 11...

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

by Wishavwarta
April 10, 2024
0

  विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में - फूलराज सिंह मोहाली 10 अप्रैल : जिला गतका...

ਹੁਕਮਨਾਮਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ

Currency Converter

Youtube

ਪੁਰਾਲੇਖ

ਸੰਸਥਾਪਕ ,ਸੰਪਾਦਕ - ਦਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਰਸ਼ੀ

ਮੋਬਾਈਲ – 97799-23274

ਈ-ਮੇਲ : [email protected]

Recent

Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

by Jaspreet Kaur
November 17, 2026
0

Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 17 ਨਵੰਬਰ 2026 (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ): ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਪ੍ਰਮੁੱਖ...

Most Popular

International: ਜਾਪਾਨ ‘ਚ ਮਹਿਸੂਸ ਹੋਏ ਭੂਚਾਲ ਦੇ ਝਟਕੇ, 22 ਲੋਕ ਜ਼ਖ਼ਮੀ

International: ਜਾਪਾਨ ‘ਚ ਮਹਿਸੂਸ ਹੋਏ ਭੂਚਾਲ ਦੇ ਝਟਕੇ, 22 ਲੋਕ ਜ਼ਖ਼ਮੀ

by Ranjit Singh
1 week ago
0

International: ਜਾਪਾਨ 'ਚ ਮਹਿਸੂਸ ਹੋਏ ਭੂਚਾਲ ਦੇ ਝਟਕੇ, 22 ਲੋਕ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 8 ਨਵੰਬਰ 2026 (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ): ਜਾਪਾਨ ਵਿੱਚ ਸ਼ਨੀਵਾਰ...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2026. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 