
अमेरिका मे फिर एक और पंजाबी की मौत
चंडीगढ़, 20 जनवरी (विश्व वार्ता) लगातार कई महीनों से विदेशो मे पंजाबियों की मौतों का सिलसिला नही रूक रहा है। अब खबर है कि कस्बा बेगोवाल के गांव टांडी दाखली निवासी 53 वर्षीय सुखविंदर सिंह की अमरीका के शहर फ्रिजनो में सडक़ पार करते समय कार की चपेट में आने से मौत हो गई। बीती रात्रि कनाडा से सुखविंदर सिंह के बेटे ने फोन करके बताया कि उसके पिता सुखविंदर सिंह होटल से खाना लेकर अपनी गाड़ी की तरफ जाते हुए सडक़ क्रास कर रहे थे कि एक तेज रμतार कार ने उन्हें रौंद दिया, जिससे वह सडक़ पर गिर गए और उनके ऊपर से कार निकल गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी सुरिंदर सिंह ने पति का शव भारत लाने के लिए केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है।





















