
अमृतसर मे फिर हुई अंधाधुंध फायरिंग,मचा हडकंप
चंडीगढ, 14 सिंतबर (विश्ववार्ता) अमृतसर के जोड़ा फाटक पर उस समय हडकंप मच गया जब आधी रात को गोलियां चलने से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई। पता चला है कि जोड़ा फाटक पर दो युवकों में मारपीट हो गई। लेकिन आधी रात को साहिल नाम का युवक अपने कुछ साथियों के साथ शिवा के घर आया और फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसमे से दो गोलियां शिवा को लगी। गोली लगने से शिवा घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने साहिल, मोहित और उनके कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस छापेमारी कर रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीसीटीवी को सीज कर जांच की जा रही है।





















