
अमृतसर में राष्ट्रपति दौरे से पहले इस जगह लिखे मिले खालिस्तानी नारे
गुरपतवंत पन्नू ने ली जिम्मेदारी
चंडीगढ़, 9 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब के अमृतसर में अब गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के बाहर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए हैं। यह नारे लगवाने वाले आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसका वीडियो भी वायरल कर दिया है। आपको बता दें की आज राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के लिए आएँगी। उनके आगमन को लेकर अमृतसर पुलिस हाई अलर्ट पर है।
आतंकी पन्नू ने अपनी वीडियो में कहा है कि बैनर पर लिखे गए खालिस्तान समर्थन में नारे गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के बाहर लगाए गए। वहीं दूसरी तरफ इन बैनरों पर जी20 का खालिस्तान में वैल्कम लिखा गया है। इसके साथ ही लिखा गया है कि खालिस्तान भारत का हिस्सा नहीं है। इसके साथ ही आतंकी पन्नी ने 15 से 17 माच तक अमृतसर से बठिंडा रेलवे मार्ग बाधित करने की धमकी दे दी है।























