अमृतसर में भाजपा एससी मोर्चा के महासचिव को मारी गोली
चंडीगढ़ 17 अप्रैल (विश्व वार्ता)पंजाब के अमृतसर में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां प्रदेश भाजपा एससी मोर्चा के महासचिव बलविंदर गिल को रविवार की देर रात कुछ लोगों ने गोली मार दी। उन्हें पहले एक नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत देख अमृतसर के एक अन्य निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी जुगराज सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस के मुताबिक बलविंदर गिल रात अपने घर में आराम कर रहे थे। इस दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक उनके घर के बाहर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है।






















