
अमृतसर जिले मे ताबडतोड गोलियां चलने से मचा हडकंप
चंडीगढ, 3 मार्च (विश्ववार्ता): पंजाब के अमृतसर जिले के ऋषि विहार में आज उस समय हडकंप मच गया जब गोलियां की ताबडतोड आवाजो से हर कोई दहल गया, जानकारी अनुसार पता चला है कि पुरानी रंजिश के कारण 2 गुटों में झगड़ा हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने गोलियां चला दी, जो पास से गुजर रहे 20 युवक की टांग पर लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सदर के इंचार्ज इंस्पेक्टर मोहित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल अवस्था में तुरंत उसे उपचार के लिए गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यही नहीं आपस में हो रहे झगड़े दौरान एक वृद्ध भी ईट लगने से घायल हुआ।





















