
बडी खबर पंजाब के अमृतसर से
अमृतसर के डीएवी स्कूल को बम से उडाने की धमकी, मचा हडकंप
स्कूल के चारो तरफ सुरक्षा के कडे इंतजाम
चंडीगढ 8 सिंतबर ( विश्ववार्ता) बडी खबर पंजाब के अमृतसर से आ रही है जहां डीएवी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस पर अमृतसर पुलिस ने स्कूल के बाहर सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए। धमकी भरे मैसेज से पूरे ईलाके मे हडकंप मच गया है।
जिसके बाद हरतक में आए प्रशासन ने सुरक्षा प्रबंधों को देखते हुए स्कूल के बाहर सुरक्षा बल तैनात किए हालांकि पुलिस की साइबर सेल ने जब वायरल मैसेज की जांच की तो पता चला कि स्कूल के ही कुछ स्टूडेंट्स ने यह अफवाह फैलाई थी। दरअसल जो मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था उसमें 8 सितंबर यानि आज स्कूल में गोलियां चलाने और इसके साथ ही एक और मैसेज व्हाट्सएप पर शेयर किया गया, जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके साथ मैसेज के नीचे पाकिस्तान का झंडा भी लगाया गया और यह मैसेज अंग्रेजी के साथ-साथ उर्दू में लिखा गया। जिसके बाद इसे सभी ग्रुप्स में शेयर कर दिया गया।























