अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत का कौम को संदेश
अमृतपाल जल्द से जल्द पुलिस के आगे सरेंडर करे: जत्थेदार हरप्रीत सिंह
कहा सरकारें पंजाब की आवाज को दबाने की कोशिश करती हैं, जो संभव नहीं
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (विश्व वार्ता) श्री अकाल तख्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह की ओर से बुलाई गई विशेष सभा तलवंडी साबो के तख्त श्री दमदमा साहिब में बैठक के बाद कौम के नाम संदेश देते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि सरकारें पंजाब की आवाज को दबाने की कोशिश करती हैं, जो संभव नहीं है। पंजाब और हरियाणा के लोगों को जितना दबाया जाएगा, वे उतने ही उभर कर आएंगे।
जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह को सरेंडर करने को कहा।
उन्होंने कहा कि सिख राज के झंडे को खालिस्तान बताकर बदनाम किया जा रहा है। इस दौरान अमृतपाल को भी सलाह दी कि उसे जल्द ही पुलिस के आगे सरेंडर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेसी के चार पिल्लर में से एक प्रेस है। अकेले प्रेस नहीं, न्यायपालिका को भी छोटा किया जा रहा है। सरकार को पता होना चाहिए कि अगर चार पिल्लर छोटे किए तो बचना खुद भी नहीं है।
जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि पंजाब के माहौल को खराब किया जा रहा है। सिख राज का झंडा था, उसे खालिस्तानी बता बदनाम करने की साजिश की गई। दमदमा साहिब में लाखों की गिनती में श्रद्धालु पहुंचे हैं, पुलिस की तरफ से फ्लैग मार्च किया गया। माहौल भयानक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यह मंदभागा है। पंजाबी बोलते रहेंगे- आवाज को दबा नहीं सकते। पंजाब में रोकोगे तो महाराष्ट्र से, यूएस से, अमेरिका से आवाज उठेगी।