
अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी
अमृतपाल को लेकर असम रवाना हुई पंजाब पुलिस
चंडीगढ़, 23 अप्रैल (विश्ववार्ता) खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह, वारिस पंजाब डे संगठन के प्रमुख की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस जारी है। आईजीपी मुख्यालय सुखचैन सिंह गिल कर रहे है मीडिया को संबोधित ।
उल्लेखनीय है कि अमृतपाल सिंह को आज मोगा जिले के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी से पहले अमृतपाल ने गुरुद्वारा साहिब में जनसभा को भी संबोधित किया था। बताया गया है कि अमृतपाल यहां अपने समर्थकों के साथ सरेंडर करना चाहता था। अमृतपाल को बठिंडा एयरपोर्ट से फ्लाइट से असम की डिब्रूगढ़ जेल ले जाया जा रहा है। गौरतलब है कि अमृतपाल के खिलाफ एनएसए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सूत्रों से जानकारी मिली है कि अब पुलिस अमृतपाल को असम लेकर रवाना हो गई है। इस समय पुलिस अमृतपाल को फ्लाइट के जरिए असम लेकर जा रही है। वहां उसे डिब्रूगढ़ जेल में रखा जाएगा। इसके बाद पंजाब पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने, झूठी खबरें न फैलाने, पहले पुष्टि करने और फिर आगे जानकारी सांझा करने की अपील भी की थी।























