अमित शाह आज त्रिपुरा में दो चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित
चंडीगढ, 6 फरवरी (विश्ववार्ता) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज त्रिपुरा दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह आज त्रपुरा में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। शाह खोवाई जिले के खोवाई और दक्षिण त्रिपुरा जिले के संतिर बाजार में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। वे आज मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद रोड शो करेंगी।
केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में होने वाले रोड शो के मद्देनजर अगरतला में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इससे पहले, शाह ने पांच जनवरी को त्रिपुरा का दौरा किया था, जहां उन्होंने उत्तर त्रिपुरा के धर्मनगर और दक्षिण त्रिपुरा के सबरूम में दो रथयात्राओं में हिस्सा लेकर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान की शुरूआत की थी. भाजपा के वरिष्ठ नेता के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पार्टी के चुनाव अभियान में हिस्सा लेने के लिए सात फरवरी को त्रिपुरा आने वाले हैं।