अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा
ऊफान पर जम्मू कश्मीर की नदियां , 15 श्रद्धालुओं की मौत, 40 से अधिक लापता
चंडीगढ़, 9 जुलाई (विश्व वार्ता) दक्षिण कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के पास शाम को बादल फटने से पंद्रह लोगों की मौत हो गई। 40 से अधिक लापता और 48 लोग घायल हुए हैं। बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में 25 टेंट तथा तीन सामुदायिक रसोईघर नष्ट हो गए। उन्होंने कहा कि तीन लोगों को बचाया गया है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के बीच शाम साढ़े पांच बजे बादल फटा। घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। हादसे के समय गुफा के पास करीब पांच हजार लोग मौजूद थे। यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है।























