
अमन अरोड़ा ने प्रिंटिंग और स्टेशनरी मंत्री के तौर पर पद संभाला
प्रिंटिंग विभाग को आज के समय का साथी बनाने के लिए नवीनतम
प्रौद्यौगिकी अपनाते हुए डिजिटल बुनियादी ढांचे को और मज़बूत करने के लिए कहा
चंडीगढ़, 13 जनवरी:पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत और आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने आज प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी मंत्री के तौर पर भी पद संभाल लिया है। जि़क्रयोग्य है कि पंजाब मंत्री मंडल में हाल ही में हुए विभागों के फेरबदल के दौरान यह विभाग श्री अमन अरोड़ा को अलॉट किया गया था।
पद संभालने के उपरांत श्री अमन अरोड़ा ने प्रिंटिंग विभाग के प्रमुख सचिव श्री वी.के. मीना, कंट्रोलर श्री पुनीत गोयल और विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग के कामकाज का जायज़ा लिया।
नवीनतम प्रौद्यौगिकी अपनाते हुए डिजिटल बुनियादी ढांचे को और मज़बूत कर प्रिटिंग विभाग को आज के समय का साथी बनाने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए श्री अमन अरोड़ा ने विभाग के अधिकारियों को कहा कि राज्य सरकार के प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी के सभी कार्य विभाग द्वारा ही किए जाएँ।
एक और विभाग की जि़म्मेदारी सौंपने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि वह अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाएंगे, जिससे लोगों को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से सेवाएँ मुहैया करवाई जा सकें।
—————























