
अब पंजाब के हर अलग अलग शहरों मे होगी पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक
मंत्रिमंडल की बैठक मे लिया गया फैसला
चंडीगढ़, 28 अप्रैल (विश्ववार्ता): आज पंजाब मंत्रिमंडल की अहम बैठक मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में लुधियाना के सर्किट हाउस में हुई वहीं बैठक मे ‘सरकार आपके द्वार’ अभियान के तहत फैसला लिया गया कि अब पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक अब पंजाब के अलग-अलग शहरों और गांवों में होगी।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सीएम भगवंत मान ने कहा कि जिस शहर मे मंत्रिमंडल की बैठक होगी उस पूरे दिन सरकार वहीं रहेगी। मान ने कहा कि इस फैसले से लोगों के दफ्तरों और चंडीगढ़ में आने वाली परेशानी को हम खत्म करेंगे।























