
अतीक-अशरफ की हत्या की जांच के लिए SIT गठित
चंडीगढ़ 17 अप्रैल (विश्व वार्ता)माफिया अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की हत्या की जांच के लिए पुलिस कमिश्नर ने विशेष जांच दल (एसआइटी) गठित कर दी है। अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सतीश चंद्र, एसीपी कोतवाली सत्येंद्र प्रसाद तिवारी और इंस्पेक्टर ओम प्रकाश की टीम बनाई गई है, जो पूरे मामले की जांच करेगी।
बीते शनिवार की रात को मेडिकल परीक्षण कराने अस्पताल पहुंचे अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावरों ने पुलिस और मीडिया की मौजूदगी में वारदात को अंजाम दिया. घटना का लाइव वीडियो टीवी पर भी चल गया. क्योंकि उस वक्त अतीक और अशरफ पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।





















