अटारी वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तानी को आज उसके वतन वापस भेजा
चंडीगढ़, 6 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब के अमृतसर जिले में अटारी वाघा बॉर्डर के रास्ते एक पाकिस्तानी को आज उसके वतन वापस भेजा गया। साल 2021 के दिसंबर महीने में गलती से भारतीय सीमा में दाखिल हुए पाक नागरिक जुलकर नैण को वापस उसके वतन भेज दिया गया है। उसे 7 महीने की सजा हुई थी, लेकिन कागजी कार्रवाई के चलते वह 15 महीने के बाद अपने परिवार से मिलने के लिए वापस गया।
जुलकर ने बताया कि वह पाकिस्तान में गांव जंडू कलां मंडी बहावल दीन का रहने वाला है। उसके पिता जदर इकबाली पेशे से डॉक्टर हैं। वह खुद 10वीं कक्षा में पढ़ता था। उस पर पढ़ाई का काफी जोर था। मदरसे में दिन में उसे 2 बार पढऩा पड़ता था, जिससे परेशान होकर वह मदरसे से भाग गया।