
अटारी बॉर्डर पर एक बार फिर पडोसी देश पाकिस्तान की नापाक हरकत नाकाम
चंडीगढ़, 27 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब के अमृतसर बॉर्डर पर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नही आ रहा है और लगातार तस्करों की एक और कोशिश बीएसएफ ने नाकाम कर दी। देर मध्यरात्रि को जवानों ने फायरिंग का पाकिस्तानी ड्रोन को गिरा दिया। यह ड्रोन रात के समय में नशा तस्करी में प्रयोग किया जा रहा था।
फायरिंग के चंद सेकेंड में ही ड्रोन की आवाज आना बंद हो गई। बीएसएफ के जवानों ने इलाके को सील करके सर्च शुरू कर दी। पुल मोरां के समीप खेतों में ड्रोन टुकड़ों में मिला। जिसे इकट्ठा कर बीएसएफ ने जब्त कर सूचना उच्चाधिकारियों को दी।























