
अकाली दल को बडा झटका, इस वरिष्ष्ठ अकाली नेता दिया इस्तीफा
चंडीगढ़ 19 अप्रैल (विश्व वार्ता): शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पंजाब विधानसभा व लोकसभा के पूर्व स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल ने अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की कॉपी पार्टी अध्यक्ष को भेज दी है।
गौरतलब है कि अटवाल 2 बार एम. पी. और तीन बार विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा वे 2 बार स्पीकर और एक बार डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं। यहां यह भी बता दें कि चरणजीत सिंह अटवाल के बेटे इंदर इकबाल सिंह अटवाल जालंधर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर खड़े हुए हैं।























