
अंबाला में दर्दनाक सडक़ हादसे मे 8 लोगो की मौके पर मौत
मची चीख पुकार, कई घायल
चंडीगढ, 3 मार्च (विश्ववार्ता) अंबाला में आज तडक़े एक दर्दनाक सडक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसा तडक़े करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 344 चंडीगढ़ यमुनानगर पर स्थित गांव ककड़ माजरा के नजदीक हुआ। अंबाला के गांव ककड़ माजरा के नजदीक यात्रियों से भरी बस में लोहे की चादरों से लदे ट्राले ने टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब बरेली उत्तर प्रदेश से बद्दी हिमाचल प्रदेश जा रही एक डबल डेकर बस शुक्रवार अलसुबह गांव ककड़ माजरा के नजदीक सडक़ किनारे खड़ी थी और पीछे से आ रहे एक ट्राले ने उसे टक्कर मार दी। ट्राला टक्कर लगने के बाद हाइवे पर बने डिवाइडर को पार कर दूसरी तरह पलट गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि हर तरफ चीख-पुकार मच गई























