अंबाला में घर के बाहर खेल रही थी 5 साल की मासूम बच्ची को पिटबुल ने बुरी तरह नोचा
चंडीगढ़, 3 अप्रैल (विश्व वार्ता) हरियाणा के अंबाला से एक छोटी बच्ची का दर्दनाक वीडियो सामने आया है. हरियाणा के अंबाला में बीडी फ्लोर मिल के पीछे निशांत कॉलोनी में गली से गुजर रही एक चार साल की मासूम बच्ची को पालतू पिटबुल ने हमला कर कई जगह काट लिया। बच्ची के पीछे चल रहे व्यक्ति ने बचाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते ने बच्ची को खींच लिया। कुत्ते की मालकिन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कुत्ते ने बच्ची के साथ-साथ उस व्यक्ति पर भी हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग जमा हुए और डंडों से पिटबुल को खदेड़ा।