अंतिम मैच में वेस्टइंडीज को हराकर भारत ने जीती T20 सीरीज
चंडीगढ, 8 अगस्त (विश्ववार्ता) भारत ने इस मैच को 88 रन से जीत कर सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 188 रनों का स्कोर बनाया और फिर वेस्टइंडीज को 15.4 ओवर में 100 रन पर ढेर कर दिया। वेस्टइंडीज के लिए शिमरॉन हेटमायर टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 56 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा शमार ब्रूक्स ने 13 रन बनाए। भारत की ओर से रवि बिश्नोई ने 2.4 ओवर में 16 रन देकर चार विकेट चटकाए। वहीं, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट झटके