
अंडर19 वल्र्ड कप 2022 फाइनल मे भारत ने रचा इतिहास
पांचवीं बार खिताब पर कब्जा
चंडीगढ़, 6 फरवरी (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच एंटीगुआ, नार्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में अंडर19 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी दम पर 4 विकेट से मुकाबला जीत पांचवीं बार खिताब पर कब्जा जमाया। अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर इतिहास रच दिया है। मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 189 रन बनाए।





















