WPL 2024: हरमनप्रीत कौर की बदौलत मुंबई इंडियंस की रोमांचक जीत
प्वॉइंट्स टेबल में आया ये बदलाव
चंडीगढ़, 10 मार्च (विश्ववार्ता)टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 190 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई ने 19.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 191 रन बनाए और मुकाबला सात विकेट से अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए हरमनप्रीत कौर संकटमोचक साबित हुईं। कप्तान ने 95 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। इस दौरान दिग्गज बल्लेबाज ने 197.91 के स्ट्राइक रेट से 10 चौके और पांच छक्के जड़े। वह इस मैच में नाबाद रहीं। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को डब्लूपीएल (WPL 2024) में हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। अंक तालिका में उनके अब 7 मुकाबलों में 5 जीत और दो हार सहित कुल 10 अंक हो गए हैं। वहीं हार के बाद गुजरात जायंट्स के अब 6 मैचों में 1 जीत और 5 हार सहित कुल 2 अंक हैं। अंक तालिका में वह आखिरी पायदान पर हैं और प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी उम्मीदें काफी कम हो गई है।