
World Cup Final 2019 पर सबसे बड़ा खुलासा
दिग्गज ने तोड़ी चुप्पी, कहा-उस दिन मेरी दो गलतियों ने बना दिया इंग्लैंड को चैंपियन
वल्र्ड कप 2019 फाइनल में क्या हुआ था ऐसा ?
चंडीगढ़, 3 अप्रैल (विश्ववार्ता) वर्ल्ड कप 2019 फाइनल हर किसी के दिमाग में होगा. रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड न्यूजीलैंड को मात देकर खिताबी जीत दर्ज की थी. यह फाइनल विवादों से भरा नजर आया. अब 5 साल बाद इस मुकाबले को लेकर रिटायर हो चुके अंपायर मराइस इरास्मस ने बड़ा खुलासा कर दिया है।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अंपायरों के एलीट पैनल से हाल में संन्यास लेने वाले माराइस इरासमस ने 2019 वनडे विश्व कप फाइनल में ‘बड़ी’ गलती करने की बात स्वीकार की है।
दरअसल, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वल्र्ड कप 2019 का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक हो चला था. न्यूजीलैंड की टीम ने पहले खेलते हुए 241 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड को तीन गेंद में 9 रन की दरकार थी और बेन स्टोक्स व आदिल रशीद क्रीज पर टिके थे. तभी स्टोक्स ने चौथी गेंद को मिडविकेट की तरफ खेला और पहला रन तेजी से लेने के बाद दूसरे रन के लिए गए.
इस पर मार्टिन गप्टिल ने तेजी से थ्रो किया और बेन स्टोक्स ने डाइव लगाई तो गेंद स्टोक्स के बल्ले से लगकर बाउंड्री पार चली गई. जिस पर मैदानी अंपायर के रूप में मौजूद मरे इरास्मस और कुमार धर्मसेना ने बातचीत करके एक बार थर्ड अंपायर रॉड टकर से भी पूछा और इंग्लैंड को 6 रन दे दिए. जिससे इंग्लैंड ने स्कोर बराबर किया और मैच सुपर ओवर में भी टाई रहा. लेकिन इंग्लैंड ने पूरे मैच के दौरान न्यूजीलैंड से अधिक बाउंड्री लगाई थी, जिसके चलते उसे विजेता घोषित कर दिया।





















