
यूपी के सहारनपुर में मुस्लिम संगठन जमीयत उलमा-ए-हिंद का बड़ा सम्मेलन शुरू
देशभर की रहेगी नजर
चंडीगढ, 28 मई (विश्व वार्ता) ज्ञानवापी मामले को लेकर इस्लामिक संगठन जमीयत उलेमा ए हिंद (महमूद मदनी गुट) देवबंद में बडा सम्मेलन शुरू हो गया है। यह सम्मेलन दो दिन चलेगा। इस सम्मेलन पर पूरे देश की नजर रहेगी।जमीयत उलमा-ए-हिंद के कार्यक्रम में 25 राज्यों से लोग आए इसके लिए देवबंद के ईदगाह मैदान पर बड़ा पंडाल लगाया गया है. सम्मेलन में जमीयत ज्ञानवापी मामले को लेकर विचार विमर्श करेगी और अपने एजेंडे को रखेगी.






















