
TSPL द्वारा ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन
मासिक धर्म स्वच्छता और हेपेटाइटिस-बी पर हुई चर्चा
चंडीगढ, 23 दिसंबर (विश्ववार्ता) : पंजाब के सबसे बड़े थर्मल पॉवर प्लांट टीएसपीएल ने हाल ही में ग्रामीण महिलाओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता और हेपेटाइटिस-बी पर केंद्रित व्यापक स्तर पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया। यह सत्र टीएसपीएल और उसके परियोजना कार्यान्वयन भागीदार, पीएचडीआरडीएफ का एक समन्वयित प्रयास था। सत्र में विशिष्ट वक्ताओं ने हिस्सा लिया, जिनमें विशेष रूप से तलवंडी साबो की सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति जिंदल शामिल थीं। डॉ. प्रीति जिंदल ने मासिक धर्म स्वास्थ्य प्रथाओं पर बात करते हुए महिलाओं और किशोरियों को क्या करें और क्या न करें के बारे में मार्गदर्शन किया, साथ ही डॉ. जिंदल ने सहानुभूति के साथ उनकी समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान किया. जागरुकता सत्र के दौरान मासिक धर्म स्वच्छता को और बढ़ावा देने के लिए सैनिटरी नैपकिन भी वितरित किए गए।
इस कड़ी में दूसरे सत्र में अनुभवी हेल्थ केयर एक्सपर्ट श्री दर्शन सिंह ने हेपेटाइटिस-बी की रोकथाम और अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य निवारक उपायों पर आवश्यक रणनीतियों को साझा किया, जिससे मौजूद ग्रामीण महिलाओं को हेपेटाइटिस-बी को लेकर अधिक जानकारी मिल पायी। वहीं, टीएसपीएल में सीएसआर प्रमुख सुश्री कृतिका भट्ट ने प्रोजेक्ट सेहत के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने स्थानीय लोगों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार सेवाओं को अनुकूलित करने और बढ़ाने की प्रतिबद्धता दिखाते हुए, समुदाय को सीधे शीर्ष स्तरीय चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। सुश्री भट्ट ने कहा, समुदाय के लिए एक स्वस्थ कल सुनिश्चित करने के लिए उच्चतम गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए टीएसपीएल समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा, “प्रोजेक्ट सेहत समुदाय को उनके दरवाजे पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, उनकी बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार सुधार कर रही है। हम एक स्वस्थ कल के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।”
टीएसपीएल के इस पहल की सराहना करते हुए करमगढ़ औतांवाली की सरपंच सुश्री कमलदीप कौर ने महिलाओं के लिए जरूरी जागरूकता शिविर के लिए टीएसपीएल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि, टीएसपीएल ने बिना किसी हिचकिचाहट के महिलाओं को अपने स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर खुलकर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान किया। सुश्री कमलदीप कौर ने आगे भी इस तरह के स्वास्थ्य जागरुकता शिविर व सत्रों के आयोजन को लेकर उम्मीद जताई। जिस पर टीएसपीएल की ओर से आश्वासन दिया गया।





















