
द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को दी गई ‘वाय’ श्रेणी की सुरक्षा
चंडीगढ़, 18 मार्च (विश्व वार्ता) बहुचर्चित फिल्म ‘The Kashmir Files’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को केंद्र सरकार की तरफ से ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। पूरे भारत में विवेक अग्निहोत्री जहां भी जाएंगे, उनके साथ सीआरपीएफ के जवान मौजूद रहेंगे।























