
Sonali Phogat हत्या मामला
Sonali Phogat की मौत की होगी CBI जांच ?
गोवा सीएम ने हरियाणा सीएम से की बात
चंडीगढ़, 29 अगस्त (विश्ववार्ता) भारतीय जनता पार्टी नेता सोनाली फोगाट हत्या मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने की तैयारियां की जा रही हैं। इसी बीच गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि सीबीआई जांच को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का मेरे पास फोन आया था और हमने बात की है। उन्होंने इस मामले की गहन जांच का अनुरोध किया। औपचारिकताओं के बाद जरूरत पड़ी तो यह मामला सीबीआई को देंगे। हम गहन जांच कर रहे हैं। जो भी इसमें शामिल पाया जाएगा उसको सज़ा मिलेगी।
इस बारे में डीजीपी और पुलिस स्टाफ से चर्चा करके अगर जरूरी हुआ तो सीबीआई इनक्वायरी की सिफारिश कर दी जाएगी।
हालांकि इस मामले की बहुत गहराई से जांच की जा रही है और गोवा पुलिस ने इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए अबतक पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें मुख्य आरोपित सुखविंदर व सुधीर सांगवान के अलावा रूम ब्याव दत्ताप्रसाद, ड्रग पैडलर रामप्रसाद व क्लब प्रधान एडविन शामिल हैं।























