
पंजाब सीएम मान आज कैबिनेट मंत्रियों व विधायकों को देंगे चाय पार्टी
विधानसभा सत्र को लेकर हो सकती है अहम चर्चा
चंडीगढ,24 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 28 और 29 नवंबर को होने वाले विधानसभा सत्र से पहले आज विधायकों व कैबनिट मंत्रियों को चाय पार्टी पर बुलाया है इस टी-बैठक के दौरान विधानसभा सत्र के साथ-साथ कई मुद्दों पर चर्चा होगी। जानकारी के मुताबिक आज दोपहर विधायकों को आमंत्रित किया गया है, जहां विधानसभा सत्र पर चर्चा हो सकती है।
यहां यह भी बता दें कि विधायकों के साथ बैठक से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दोपहर मे किसानों के साथ बैठक कर रहे हैं। दरअसल, किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर पंजाब के हाईवे जाम कर दिए गए हैं और इसके साथ ही रेलवे ट्रैक पर भी धरना दिया गया है। इसी मुद्दे पर ये बैठक हो रही है। बैठक दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी। मुख्यमंत्री ने 2 दिन पहले ही किसानों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया था।























