
Punjab और Haryana सरकार का बड़ा फैसला
शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर होगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट
चंडीगढ, 21 अगस्त (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा। इस पर सहमति शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की बैठक में बनी। हालांकि बैठक के दौरान दुष्यंत चौटाला ने हवाई अड्डे के नाम में ‘पंचकूला’ जोड़ने की सिफारिश भी की लेकिन आखिरकार शहीद भगत सिंह के नाम पर ही सहमति बन गई। मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। ध्यान रहे कि 2007 में भगत सिंह के जन्म शताब्दी समारोह पर पंजाब सरकार की ओर से चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नामकरण शहीद-ए-आजम भगत सिंह करने की घोषणा की गई।
चंडीगढ़ के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा इस पर पंजाब और हरियाणा के बीच सहमति बनी…
आज हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ इस मसले पर मीटिंग की pic.twitter.com/ahkSP6PTBr
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) August 20, 2022





















