PSEB द्वारा 12वीं कक्षा री-चेकिंग एवं री इवैल्यूएशन के लिए शेड्यूल जारी
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़ 4 नवंबर (विश्ववार्ता): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा की सितंबर 2022 की सप्लीमेंट्री परीक्षा तथा एडिशनल सब्जेक्ट की परीक्षा के घोषित किए गए परिणाम की री-चेकिंग एवं री इवैल्यूएशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक जनकराज महरोक ने बताया कि 12वीं कक्षा सितंबर 2022 की परीक्षाएं (ओपन स्कूल सहित) तथा एडिशनल सब्जेक्ट की परीक्षा दे चुके छात्र यदि री-चेकिंग या री इवैल्यूएशन करवाना चाहते हैं तो वे 4 नवंबर 2022 से 18 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन फार्म एवं फीस भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि री चेकिंग तथा री इवैल्यूएशन संबंधी सारी जानकारी एवं निर्देश पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर उपलब्ध हैं।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...
























