
दूरदर्शन पर आ रहे धारावाहिक ‘स्वराज’ को जरूर देखें-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
PM मोदी ने ‘मन की बात’ में देशवासियों से किया सीधा संवाद
चंडीगढ़, 28 अगस्त (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ‘मन की बात’ के 92 वें एपिसोड में कई विषयों पर देशवासियों से सीधा संवाद किया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने अमृत महोत्सव, अमृत सरोवर अभियान, डिजिटल इंडिया और ग्रामीण भारत की सफलता की कहानियों का जिक्र करते हुए देशवासियों से अगले महीने शुरू हो रहे पोषण अभियान से जुड़ने की अपील की है. देश की युवा पीढ़ी को आजादी के भूले बिसरे दीवानों के संघर्ष से परिचित कराने की जरूरत है और इसके लिए दूरदर्शन पर रात नौ बजे प्रसारित होने वाले धारावाहिक स्वराज को जरूर देखें।





















