
PM मोदी के दिल्ली विश्वविद्यालय के दौरे के दौरान छात्र और शिक्षकों के काले कपड़े पहनने पर रोक
चंडीगढ़, 30 जून (विश्ववार्ता)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के दौरे के दौरान छात्र और शिक्षकों के काले कपड़े पहनने पर रोक लगा दी है। पीएम शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसी के तहत डीयू के अलावा उससे जुड़े काॅलेजों ने काले कपड़े पहनने पर रोक, अनिवार्य उपस्थिति और सुबह 10 से 12 बजे तक कक्षाएं निलंबित रखने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। हालांकि, कॉलेजों के इन्हीं दिशा-निर्देशों के कारण वामपंथी छात्र संगठन समेत राजनैतिक पार्टियों ने सवाल उठाए हैं।





















