
PM मोदी आज से गुजरात और मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर
चंडीगढ़, 9 अक्तूबर (विश्ववार्ता): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का तीन दिवसीय गुजरात दौरा आज से शुरू हो रहा है। वो 9 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के दौरे पर रहेंगे, जिसके बाद वो मध्यप्रदेश के दौरे पर जाएंगे। गुजरात दौरे के दौरान पीएम 14,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। धानमंत्री कार्यालय के ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी आज शाम करीब साढ़े पांच बजे मेहसाणा के मोढेरा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।























