
PM मोदी आज से करेंगे हिमाचल में चुनावी प्रचार
चंडीगढ, 24 सिंतबर (विश्ववार्ता)प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश के छोटी काशी (मंडी) के ऐतिहासिक पड्डल मैदान से विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर उनका स्वागत करेंगे।























